Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आर्थिक विधेयक और राष्ट्र के लिए ऋण उठाने का विधेयक—२०७४ बहुमत से पारित

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ जुलाई ।
व्यवस्थापिका संसद की आज की बैठक ने आर्थिक विधेयक—२०७४ और राष्ट्र के लिए ऋण उठाने का विधेयक—२०७४ को बहुमत से पारित किया है ।
आगामी आर्थिक वर्ष २०७४—७५ के बजट से संबंधित तीनों ही विधेयक संसद से पारित होने के बाद सावन १ गते से नया बजट क्रियान्वयन में आएगा । विनियोजन विधेयक इससे पूर्व ही संसद से पारित हो चुका है ।

यह भी पढें   पशुपतिनाथ मंदिर में प्रवेश करने के आरोप में इटहरी की प्रियंका परियार और ओसीम अंसारी गिरफ्तार

बैठक में अर्थमंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने दोनों ही विधेयकों को पारित करने के लिए पेश किया था । विधेयक के ऊपर बहस में उठे सवालों के जवाब देते हुए अर्थमंत्री कार्की ने कहा कि देश में विकास के कामों को तेजी से आगे बढ़ाने और आर्थिक क्रियाकलाप में बढ़ोतरी के लिए राष्ट्र ऋण उठाना जरूरी है ।

ये बताते हुए कि चालू आर्थिक वर्ष में १११ अरब रुपए का ऋण उठाने का प्रस्ताव किया गया था पर ८८ अरब रुपए का ऋण ही उठाया गया, उन्होंने कहा कि निवेश प्रवाह में सहयोग के लिए भी राष्ट्र ऋण उठाना जरूरी है, इसलिए विधेयक लाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com