Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब काेई भी फाइल शेयर कर सके‌ंगे वाट्सएप पर

 

१५ जुलाई

 

वाट्सएप का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। मैसेजिंग एप के नए अपडेट में लोगों को किसी भी फॉर्मेट की फाइल शेयर करने का विकल्प दिया गया है। शेयर की जा सकने वाली फाइल की साइज लिमिट भी बढ़ा दी गई है।

तकनीकी खबरें देने वाली वेबसाइट एनगैजेट के मुताबिक, लोग अब वाट्सएप पर अधिकतम 100 एमबी तक की फाइल अटैचमेंट के रूप में भेज सकेंगे। खबर है कि आइफोन यूजर के लिए अधिकतम सीमा 125 एमबी की रखी गई है। वहीं वाट्सएप वेब पर यह सीमा 64 एमबी है। लोग वाट्सएप पर जिप फाइलें और एप की एपीके फाइल भी एक-दूसरे से साझा कर सकेंगे। इसके अलावा नए अपडेट में एक साथ 30 तस्वीरें भेजना संभव होगा।

यह भी पढें   गोठाटार आगलगी – १४ दुकानें जलकर नष्ट

ये तस्वीरें सामने वाले को एल्बम के रूप में दिखेंगी। साथ ही अब वाट्सएप पर भेजी जाने वाली तस्वीर की क्वालिटी में कमी नहीं आएगी। इसके अलावा एप में किसी भी मैसेज को भेजने से पहले उसमें लिखे टेक्स्ट को फॉर्मेट करने का तरीका भी आसान किया गया है। अब टेक्स्ट को आसानी से बोल्ड, इटेलिक आदि करना संभव होगा। पहले इसके लिए स्कि्रप्ट का सहारा लेना पड़ता था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com