Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दरभंगा से ‘आतंकी’ की गिरफ्तारी पर भड़के नीतीश

 

दरंभगा।। दरभंगा जिले से आंतकी मो. काफिल को बिना बिहार पुलिस को जानकारी दिए कर्नाटक पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना राज्य पुलिस को बताए गिरफ्तारी कैसे हुई। इससे पहले कर्नाटक पुलिस ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए ब्लास्ट के मामले में 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आतंकी मोहम्द काफिल को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए कर्नाटक पुलिस ने आंतकी की गिरफ्तारी की। उसने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। नीतीश ने कहा कि बिहार सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। नीतीश बोले, ‘बिहार के डीजीपी ने कर्नाटक के डीजीपी से इस बाबत बात की है और हमने इस बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है।’

यह भी पढें   उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक ने ८१ वर्षीय गरीब असहाय बुजुर्ग कैदी को छुडाया

इससे पहले कर्नाटक पुलिस ने 2010 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए बम ब्लास्ट के मामले में लश्कर के आतंकवादी सैयद अब्दुल और आईएम के आतंकी मोहम्द काफिल को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले 6 मई को कर्नाटक से आई पुलिस ने बारसमेला गांव में छापेमारी कर काफिल अहमद नाम के शख्स को गिरफ्तार कर अपने साथ कर्नाटक ले गई। दरभंगा की एसपी गरिमा मल्लिक ने बताया कि काफिल को गिरफ्तार करने आई कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया था। उन्होंने बताया कि काफिल को गिरफ्तार कर कर्नाटक ले जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को उनके परिजनों से जानकारी मिली। बारसमेला गांव निवासी अब्दुल सलाम के बेटे कफिल अहमद की गिफ्तारी साल 2010 में हुए चिन्ना स्वामी स्टेडियम विस्फोट मामले में की गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed