Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

18 की लड़की से 9 साल के बच्चे की हुई शादी…सीरियल को सोशल मीडिया पर आलोचना

सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की

आज से सोनी टेलीविजन पर पहरेदार पिया की नाम का एक नया शो शुरु हो रहा है। यह सीरियल लीक से हटकर बनाया गया है। राजस्थानी शान और संस्कृति को एक अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश को अंजाम देगा यह सीरियल।
‘पहरेदार पिया की’ कहानी की कहानी एक 18 साल की लड़की और 9 साल के बच्चे की है जिनकी कुछ परिस्थितियों के चलते शादी हो जाती है। तेजस्वी यहां 18 साल की वही लड़की बनी हैं जो अपने 9 साल के पति की पहरेदार हैं।
सीरियल शुरुआत से ही कॉंट्रोवर्सी का शिकार भी रहा है। लोगों ने इसे बाल विवाह जैसी कुरीतियों को बढ़ावा देने के लिए जम कर कोसा। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की। इन सब के बीच इसे बैन करने की भी मांग उठी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *