सरकार अाैर राजपा नेपाल के बीच बालुवाटार में बैठक
४ सावन, काठमाडौं ।
सत्तारुढ नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र अाैर राष्ट्रिय जनता पार्टी के शीर्ष नेताअाें की बैठक बालुवाटार में जारी है ।
मन्त्रिपरिषद् विस्तार की तैयारी के समय में सत्तारुढ कांग्रेस अाैर माओवादी राजपा के साथ संविधान संशोधन के विषय में विचार विमर्श किया जा रहा है । राजपा यदि संशोधन होल्ड करने पर सहमत हाेती है ताे तत्काल मन्त्रिपरिषद् विस्तार करने की तैयारी प्रधानमन्त्री की है ।
संविधान संशोधन विधेयक के पक्ष में अभी भी दाे तिहाई मत नहीं है ।


