Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आधारभूत संरचनाओं के बिना बदलाव सम्भव नहीं : डॉ.रीना यादव

 

स्कूलों में शिक्षकों की कमी सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं के बिना शैक्षणिक बदलाव सम्भव नहीं है । देश भर के स्कूलों में शिक्षकों का घोर अभाव है । हाई स्कूलों में सरकार के आदेश पर कई स्कूलों को उत्क्रमित कर ‘प्लस टू’ का दर्जा तो मिल गया, लेकिन अब तक शिक्षक नहीं

डॉ.रीना यादव, राजनीतिकर्मी, महोत्तरी

दिए गए हैं । स्कूलों के भवनों को तो चमकाया गया है, लेकिन सैकड़ों स्कूल ऐसे हैं, जिसमें बच्चों को गरमी, बरसात और ढंड में भी जमीन पर बैठना पड़ता है । स्कूलों में प्रयोगशाला की उपलब्धता नहीं है, जिससे उन्हें प्रयोगशाला की मौलिक जानकारी भी नहीं हो पाती है । प्रजातन्त्र पुनस्र्थापना के पश्चात् अब तक शिक्षा को लेकर केवल प्रयोग ही किए गए हैं । लेकिन बुनियादी सवालों को लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई गयी है । ऐसे में शिक्षा का भला कैसे होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com