Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय ठेकेदार का खानेपानी सचिव से सवाल, मल और पीने का पानी का पाइप एक साथ क्यों ?

 

२२जुलाई

प्रधानमंत्री के आदेश के बाद काठमान्डौ की सडकों के गड्ढे को भरा जा रहा है और रात में भी यह कार्य जारी है । इसी क्रम में प्रधानमंत्री कार्यालय के सचिव और खानेपानी के सचिव ने मध्य रात्रि में आकास्मिक दौरा किया । कई जगह वाकई काम हो रहा था तो कहीं खानापूर्ति हो रही थी । उम्मीद है कि काम कठिनाइयों के बावजूद जल्दी समाप्त हो जाय । लेकिन इसी क्रम में भारतीय ठेकेदार दयाल ने सचवों के साथ एक गम्भीर प्रश्न पूछा कि, मैंने विश्व के किसी देश में यह नहीं देखा है कि मल और पानी का पाइप एक साथ गया हो । यह तो जनता के स्वास्थय के साथ सही नहीं है क्योंकि अगर मल निकासी का पाइप फूटा तो वह पानी में मिल सकता है । और इसका असर लोगों पर पड सकता है ।पर उसका प्रशन अनुत्तरित ही रह गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com