इंटरनेट लॉगिन करने में गुड़गांव भारत में नंबर वन
गुडगांव.नेट लॉगिन करने में गुड़गांव ने सिलिकान सिटी बेंगलुरू को पीछे छोड़ते हुए भारत का नम्बर वन सिटी बन गया है।
आंकड़ो में देखें तो गुड़गांव में घरों में नेट इस्तेमाल करने का प्रतिशत 20.9 प्रतिशत है । यह फिगर नेशनल फिगर से दस परसेंट ज्यादा है। गुडगांव ने आईटी मामले में हाईफाई शहर बेंगलुरू और हैदराबाद के साथ साथ मेगा सिटी मुंबई और दिल्ली को पछाड़ दिया है।
साल 2011 के एक सर्वे में पाया गया कि गुड़गांव के 3,20,000 घरों मे से 1,02,000 घरों में कम्प्यूटर लगे हैं और 67,000 घरों में नेट का इस्तेमाल हो रहा है।

