Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वामी विवेकानंद की शिष्या सिस्टर निवेदिता के घर काे मिलेगी नइ पहचान

 

लंदन,

 

स्वामी विवेकानंद की शिष्या सिस्टर निवेदिता के परिवार के लंदन स्थित घर को विशेष पहचान दी जाएगी। सिस्टर निवेदिता की 150वीं जयंती के मौके पर इस घर के बाहर नीले रंग की एक नाम पट्टिका का अनावरण किया जाएगा। वर्ष 1898 में भारत जाने से पहले निवेदिता इसी घर में रहती थीं।

ब्रिटेन में ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों की देखरेख करने वाले संगठन इंग्लिश हेरिटेज के अनुसार 28 अक्टूबर को इस पट्टिका का अनावरण किया जाएगा। यह संगठन 1866 से शुरू लंदन ब्ल्यू प्लेक स्कीम के तहत नामचीन हस्तियों और उनसे जुड़ी उन इमारतों को यह खास सम्मान प्रदान करता है जहां उन्होंने जीवन व्यतीत या काम किया था।

यह भी पढें   गाई जात्रा : दु:ख को ताकत में बदलने का त्योहार : विनोदकुमार विमल

स्काटिश-आयरिश सामाजिक कार्यकर्ता सिस्टर निवेदिता ने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत लंदन के एक स्कूल से शिक्षिका के रूप में की थी। यहां उन्होंने रस्किन स्कूल की स्थापना की थी। वर्ष 1898 में वह भारत पहुंची और उसी साल तत्कालीन कलकत्ता में लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला। उनका वास्तविक नाम मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल नाम था। निवेदिता नाम उन्हें स्वामी विवेकानंद ने दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com