Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में भी रक्त सञ्चार सेवा दिवस मनाया गया

 


नेपालगन्ज, (बाके) पवन जायसवाल, २०७४ श्रावण १२ गते ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी क्षेत्रीय रक्त सञ्चार सेवा की आयोजन में रक्त सञ्चार सेवा दिवस नेपालगन्ज में मनाया गया ।
प्रत्येक वर्ष मनाते आ रहे रक्त सञ्चार सेवा दिवस इस वर्ष रक्त सञ्चार सेवा सम्बन्धि प्रवचन और खुला रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करके मनाया गया है ।
कार्यक्रम में भेरी अञ्चल अस्पताल नेपालगन्ज के मेडिकल सुपरिटेन्ड वीरेन्द्र बहादुर चन्द ने रेडक्रस ने डेलेभरी, घायल लगायत के अन्य विमारियों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराना पडता है स्वास्थ्य सेवा प्रभावकारी हो रही है बताया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने कहा हम सभी लोगों की साझा प्रयास से ही आज रक्त सञ्चार सेवा इस अवस्था में आ पहुची है बताते हुये हरेक दिन खून की माग बढ रही है रक्तदान करने वाले सरोकारवालों को आग्रह किया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी स्वास्थ्य सेवा समिति बाके के संयोजक राकेश बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि सम्बन्धित चिकित्सकों की सिफारिस में विमारियों को आवश्यक पडी खून उपलब्ध कराते आ रहे है ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी क्षेत्रीय रक्तसञ्चार सेवा के इन्र्चाज उपेन्द्र रेग्मी ने कहा कि इस आर्थिक वर्ष में ११ हजार २ सौ ५७, पीन्ट रगत संकलन किया गया है और १२ हजार ६ सौ ३६ पीन्द रगत वितरण किया गया जानकारी कार्यक्रम में कराया ।
स्वास्थ्य समिति के संयोजक राकेशबहादुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना, भेरी अञ्चल अस्पताल के मे.सु. वीरेन्द्र बहादुर चन्द, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखा की उपसभापति सुश्री शान्ति श्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष टंकनाथ दाहाल, सदस्य सनतकुमार रेग्मी, कार्यालय प्रमुख निरञ्जना मल्ल, हब कार्यालय के संयोजक दोलखबहादुर डा“गी, नगर अन्दर के उपशाखाए“ के सभापति, स्वयंसेवी रक्तदाता, स्वयंसेवक, कर्मचारी, पत्रकार लगायत लोगों की उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके शाखा के प्रहलाद बिश्वकर्मा ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संवाद का अधूरा सच: 'नेपाल को समझने' के विमर्श में मधेस आखिर कहाँ है ? : जयप्रकाश आनन्द

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com