Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अक्षय कुमार ने खोला जिंदगी का बड़ा राज, बचपन में हुए थे सेक्शुअल एब्यूज का शिकार

 

बाँलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने एक्शन और काँमेडी की परफेक्ट टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं । हमेशा हंसते मुस्कुराते दिखने वाले अक्षय के बचपन का एक हादसा उन्हें आज भी खौफजदा कर जाता है । ह्यूमन ट्रैफिंग पर आयोजित इंटरनेशनल काँन्फ्रेंस में बोलते हुए अक्षय ने बताया कि बचपन में वह सेक्सुअल अब्यूज का शिकार हो चुके हैं ।

डीएनए की एक खबर के मुताबिक, अक्षय ने बताया कि जब वह बच्चे हुआ करते थे तब एक लिफ्टमैन ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी । अक्षय के अपने माता(पिता से खुलकर बात कर सकते थे इसलिए उन्होंने इस बात का ज्रिक उनसे किया । बाद में पता चला कि वह आदमी ऐसे ही और भी कई केस के चलते पकड़ा गया ।

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

आजकल ऐसे केस बढ़ते जा रहे हैं जहां पर बच्चों के साथ गलत होता है और वह किसी से शेयर भी नहीं कर पाते । ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी बात ये है कि पैरेंट्स अपने बच्चों को इन चीजों के बारे में सचेत होना और बोलना सिखाएं ।

बहुत जरूरी है कि बच्चों को सेक्सुअल अब्यूज जैसी चीजों के बारे में पता हो ताकि उनके साथ गलत होने से रोका जा सके । बता दें कि अक्षय कुमार हाल ही में बाँम्बे म्यूनिसिपल काँर्पेरेशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है । अक्षय नगर निगम की तरफ से मुंबई वालों को जागरुक करेंगे ।

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

अक्षय कुमार फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म टाँयलेट एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन में बिजी हैं । साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ’गोल्ड’ की शूटिंग भी लंदन में चल रही है जिसमें अक्षय कुमार एक एथलीट की भूमिका में नजर आने वाले हैं ।एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com