Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सलमान के अच्‍छे दोस्‍त और बॉलीवुड एक्‍टर इंदर कुमार की मौत

 

जानकारी के मुताबिक इंदर कुमार इन दिनों अपनी ही एक फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त थे। आपके बता दें कि इंदर बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके थे। सलमान खान के साथ ‘तुमको न भूल पाएंगे’, वांटेड और अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फिल्म में वो अभिनय कर चुके हैं।

बॉलीवुड की कई फिल्‍मों में नजर आ चुके और सलमान खान के खास दोस्‍तों में शामिल इंदर कुमार का आज तड़के मुंबई में निधन हो गया। वो 43 साल के थे। आज सुबह ही उन्‍हें अंधेरी स्थित उनके घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया। आनन-फानन में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बतायी जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *