Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवराज सुवेदी नेपालगन्ज मेंचर्चित सक्रिय संघर्षरत कलाकार के रुप में जाने जाते हैं

 

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७४ श्रावण १३ गते ।
बाके जिला के कोहलपुर पिपरी में बि.सं.२०४१ साल मंसीर ५ गते को जन्म लिये नवराज सुबेदी एक संघर्षरत नृत्य तथा निर्देशन में क्षमता वान कलाकार स्थापित है । बालकाल से ही वो नाचगान में अधिक रुचि रखते आ रहें थे, नवराज सुबेदी बि.सं. २०५५ साल में नेपालगंज आये थे ।
नेपालगंज में उनको आयें दो २ वर्ष में ही उन्होंने कलाकारिता में प्रवेश किया यानी बि.सं.२०५७ साल से कलाकारिता में प्रवेष किया था । घरपरिवार की अवस्था एकदम सामान्य थी सुबेदी अपना कला क्षेत्र में दक्ष बनाना चाहते थे|  लेकिन कारण बस खुबी होने के बावजूद भी पहुँच न होना और आर्थिक स्थिति की कमजोरी के नाते वो आगे नही बढ पाये । उन्होने कहा कि मुझे पढाई से अधिक तो ध्यान मेरी नाचगान की ओर जाती थी इस लिये मै कलाकारिता क्षेत्र में आगे बढते गया हू । इसी क्रम में पूर्व मेची से लेकर पश्चिम महाकाली तक पहुँचे सुबेदी ने काठमाण्डौ में १ वर्ष तथा भारत के लखनऊ में १ वर्ष तक तालिम लिये थे । इसके साथ साथ नृत्य में सभी प्रकार के नृत्य उनको आती है ।
नेपाल की सुदूर पश्चिम की अछाम जिला में लम्बे समय तक नृत्य प्रशिक्षण भी किया हू नवराज सुबेदी कहते है अछाम जिला में अच्छा भी हुआ लेकिन मरने से भी बचा हू क्यों कि वो समय में संकटकाल का समय था और गाव वालों ने मुझे बचाया । वो संकटकाल का समय जब संमझते हैं तोअभी भी मुझे डर लगता है बताते है । इसके बाद भारत लखनऊ की भातखण्ड कालेज में सात देशों के साथ उन्होंने नृत्य किया था ।

यह भी पढें   भारत के सहयोग से बनने वाले विद्यालय का शिलान्यास बाणिज्य महादूत तथा मेयर ने संयुक्त रूप से किया

नवराज सुवेदी अभी नेपालगन्ज में एक चर्चित सक्रिय कलाकार के रुप में जाने जातें है । उनका इस क्षेत्र में नृत्य प्रशिक्षक के रुप में काम करते हुये १७ वर्ष हो चुका है । उन्होंने प्रशिक्षण जिसको दिया वो कुछ ब्यक्तियों ने अभी राष्ट्रीय तथा अन्र्तराष्ट्रीय स्तर में ही अपनी उत्कृष्ट कलाकारिता की पहिचान बना चुके है । उन्होंने कहा कलाकारिता में अधिक दुःख पाया हू लेकिन हम जैसे संघर्ष किये है  ।
नवराज सुवेदी ने थारु भाषा के चलचित्र क्रियाके क्रम से ही नृत्य निर्देशन के रुप में शुरुआत किया था अभी तक दर्जनौं म्यूजिक भिडियो में नृत्य तथा निर्देशन कर चुके है । पीछले समय में म्यूजिक भिडियो में ब्यस्त रहें है नवराज सुवेदी ने पहली बार बि.सं. २०७३ साल की तीज गीत ‘मुद्दा हाल्छु शिवजीलाई’ बोल की गीत से शुरु किया था जिस में चर्चित गायक प्रमोद डिजी, गायिका भिमा पुन और लय शब्द टंक तिमिल्सिेना की रही है । वह गीत की म्यूजिक भिडियो से ही शुरु किया नवराज सेवेदी ने अभी तक दर्जन से अधिक म्यूजिक भिडियो में निर्देशन कर चुके है । उन्होंने निर्देशन किया जिस में से तीज गीत मुद्दा हाल्छु शिवाजीलाइ, परेलीले ओठ की साथ साथ, क्यारम क्यारम भो, मुद्दा हाल्छु भाग दो, धेरै पछि भेट भयो जैसी कई गीतों में निर्देशन कर चुके है ।
अभी जल्द ही इस बार तीज में भी मुद्दा हाल्छु भाग दो और हातमा सुनको बाला कहकर बोल की तीज गीत भी आने के क्रम में है । नवराज सुबेदी ने देखकर प्रतिक्रिया देने के लिये और सुनने के लिये आग्रह किया है और सम्पूर्ण दर्शक तथा स्रोताओं को भगवान की दर्जा देते हुये माया कर देने के लिये आग्रह भी करते है और नवराज सुवेदी एक अच्छी गीत की रचनाकार भी है । बाके से लेकर बर्दिया जिला के अधिक बिद्यालय में नृत्य प्रशिक्षण दे चुके है अभी बाके जिला की नेपालगंज –१८ कारकांदौं स्थित सगरमाथा ईग्लिश मिडियम हाई स्कूल में नृत्य निर्देशक की रुप में कार्यरत रहे है ।

यह भी पढें   ब्रह्मपुत्र: जीवन और दिव्यता की नदी : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *