Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकसित होगा रक्‍सौल रेलवे स्टेशन : जैन

 


रक्‍सौल 30 जुलाई//सीमावर्ती मॉडल रेलवे स्टेशन को इंटरनेशनल लुक में विकसित किया जायेगा । यह बातें शनिवार को समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आरके जैन ने स्टेशन निरीक्षण के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। श्री जैन ने बताया कि लगभग तीन -चार करोड़ रुपये की लागत पर गुड्स यार्ड के लाईन संख्या 7—8 व 9 पर वाक्फ, प्लेटफार्म, सड़क निर्माण, बिजली की समुचित व्यवस्था के साथ मजदूरों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय रेलवे मालगोदाम को चौबीस घंटे खुले रखने की अव्यावहारिक घोषणा किये जाने पर सवाल उठाये जाने का जवाब देते डीआरएम ने कहा कि रक्सौल मालगोदाम को सुविधायुक्त बना कर समस्या का समाधान कर लिया जायेगा व इस दिशा में ट्रेडर्स को मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। डीआरएम ने कहा कि रेल क्षेत्र से बरामद शव को प्लेटफार्म पर रखने से उत्पन्न दुर्गंध की समस्या के समाधान के लिए वातानुकूलित शव गृह निर्माण कराया जायेगा जो बाइक स्टैंड के पास होगा। डीआरएम ने स्टेशन निरीक्षण के दौरान सफाई, रख रखाव में व्याप्त अनियमितता के साथ फूड प्लाजा में घटिया खाना पर स्थानीय अधिकारियों पर जमकर बिफरे। फूड प्लाजा के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की जानकारी दी। स्टेशन पर अवैध रूप से खड़ी बाइक को देख डीआरएम स्टेशन प्रबंधक को फटकार लगाते बाइक वाले पर जुर्माना करने का आदेश दिया। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक को नियमित स्टेशन के निरीक्षण करते रहने का सख्त आदेश देते हिदायत दी । डीआरएम के स्टेशन निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीनियर वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार, सीनियर डीएन को-ऑर्डिनेशन महबूब आलम, डीएन 3 आरएन झा, स्टेशन प्रबंधक पीएनपी श्रीवास्तव, बीके सिंह, राजेश कुमार , आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एलपी साह, सकलदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यहां बता दें कि डीआरएम के आगमन को लेकर रेलवे अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed