नेपाली शराब के साथ तस्कर धराया
रक्सौल 30 जुलाई// यात्री ट्रेन से तस्करी कर लाये गये 19 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को रेल पुलिस ने शनिवार देर शाम घोडासहन रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया । रक्सौल रेल थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि सीतामढी से रक्सौल आ रही 13043 अप ट्रेन से घोडासहन में उतरे एक यात्री की तलाशी लेने पर उसके पास से शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर सुरेश दास घोडासहन का निवासी बताया जाता है । इस संबंध में रक्सौल रेल थाने में बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर बरामद शराब कस्तुरी निम्बु पेस 300 एमएल के 19 बोतल को जब्त किया गया है। गिरफ्तार तस्कर को आज बेतिया रेल न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। रेल पुलिस के अनुसार बरामद शराब को तस्करी करके होम डिलेवरी के लिये अड्डे पर ले जाया जा रहा था।

