तस्करी कर ले जाया जा रहा बालमजदूर मुक्त

रक्सौल 30 जुलाई// भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से तस्करी कर ले जाये जा रहे एक बाल मजदूर को रामगढवा स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से एसएसबी, आरपीएफ व प्रयास संस्था ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर शनिवार देर शाम मुक्त कराया। एसएसबी 47 बटालियन के पंटोका हेडक्वाटर कमान्डेन्ट सोनम छिरिंग ने बताया कि मुक्त नबालिग बच्चे को बाल मजदूरी के लिए मुम्बई के बैग फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था। बाल मजदूर वार्ड नम्बर 6 राजपुर रौतहट नेपाल निवासी के रूप में चिन्हित किया गया है । मुक्त बाल मजदूर को प्रयास संस्था के अल्प प्रवास गृह को सौंपा गया है। संस्था की आरती कुमारी ने बताया कि मुक्त बच्चे को मोतिहारी स्थित सीडब्लूसी के समक्ष उपस्थित कर उसके परिवार को सौंपा जायेगा ।

