ट्राफिक पुलिस ने बिरगंज मे अपनी सक्रियता बढ़ाई
बिरगंज १६ सावन | बिरगंज मे ट्राफिक पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है। शहर के समतल और पिच रोड वाले इलको मे जेब्रा कर्सिग और डीभाइडर रखने का काम तेजी से हो रहा है। ट्राफिक पुलिस पर्सा के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक रबिन्द्र भट्ट ने कहा कि बिरगंज बहुत ब्यस्त शहर है और यहाँ पर रिक्सा,टाँगा, टेम्पो,ई-रिक्सा,बस,मिनीबस,डेला, बड़ी सवारी काफी मात्रामे आवत जावत करते है और सड़क बहुत ही छोटा है इसलिय यहाँ पर ट्रैफिक ब्यवस्थापन करना बहुत बड़ा चुनौती है। हम लोग जनता को राहत और बिरगंज कैसे सुन्दर शहर के रूपमे विकसित होगा इस पर काम कर रहे है। परवानीपुर से लेकर भन्सार तक और आसपास वाले इलाकोमे ट्राफिक अपनी सक्रियता बड़ाई है। आम लोग कहते है कि इस ब्यवस्थापन से सड़क दुर्घटना काम होगा ।



