Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुंबई : दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, डिहाइड्रेशन की शिकायत

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ अगस्त ।
अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार दोपहर डिहाइड्रेशन के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया । दिलीप कुमार को कुछ मूत्र संबंधी समस्याएं भी हैं । हालांकि अभी वो ठीक हैं । उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया । उनका कमरा नंबर ११०३ है । उन्हें आज को कुछ घंटों के लिए आईसीयू में ले जाया जाएगा ।

खबरों के अनुसार, दिलीप कुमार को बुधवार दोपहर १२ बजे हाँस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया । उनके कई टेस्ट भी किए गए । अस्पताल में उनकी पत्नी सायरा बानो उनके साथ हैं । खबर है कि वह पिछले दो दिनों से बुखार से पीडीत थे । दिलीप कुमार की भतीजी और एक्ट्रेस सायशा की मां शाहीन ने भी ट्वीट कर उनकी तबीयत की जानकारी दी ।

इससे पहले दिसंबर महीने में ९४ वर्षीय दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था । तब उनके दाहिने पैर में दर्द और सूजन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।एजेन्सी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com