बालीवूड का काम नहीं चलता सनी लियाेनी के बिना
मुंबई।
सनी लियोनी को बॉलीवुड में आये हुए पांच साल पूरे हो गये। 2012 में सनी ने पूजा भट्ट डायरेक्टेड ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की। हालांकि इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनका करियर बिग बॉस सीज़न 5 से ही शुरू हो गया था, जिसमें वो बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हुई थीं।
इन 5 सालों में सनी ने अपने बॉलीवुड करियर को अच्छे तरीक़े से शेपअप किया है। उनकी एक्टिंग क्षमताओं और सीमाओं पर बहस हो सकती है, मगर इसमें कोई शक़ नहीं कि सनी लियोनी ने जिस तरीक़े से ख़ुद को बॉलीवुड में आगे बढ़ाया है, वो उन्हें तारीफ़ का हक़दार बनाता है।फ़िल्मों में लीडिंग लेडी के तौर पर भले ही सनी कम नज़र आती हों, मगर उनके बिना बॉलीवुड का गुज़ारा नहीं है। उनकी फ़िल्मोग्राफी देखकर तो कम से कम यही लगता है। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी अपनी फ़िल्मों की कामयाबी पक्की करने के लिए सनी की सनसनी के तलबगार बने हुए हैं। सनी ने अब तक लगभग दो दर्ज़न फ़िल्में की हैं, जिनमें से महज़ 8 फ़िल्मों में उन्होंने लीड रोल निभाया है। बाक़ी फ़िल्मों के किसी गाने या सीन में कैमियो किया है।


