केपी ओली, डा. गोविन्द केसी के विराेध में
काठमांडू, २१ श्रावण ।
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली का कहना है कि डा. गोविन्द केसी की मांग सम्बोधन करना सम्भव नहीं हैं । स्मरणीय बात यह है कि चिकित्सा क्षेत्र सुधार की मांग रखते हुए डा. गोविन्द केसी १२वें दिन से आमरण अनसन में हैं और डा. केसी का जान दिन प्रति दिन खतरे में पड़ते जा रहा है । डा. केसी की मांग के सम्बन्ध में छलफल करने के लिए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने शुक्रबार बैठक बुलाया था । उक्त बैठक में शामिल एमाले अध्यक्ष ओली ने कहा कि डा. केसी अनाप–शनाप मांग रखकर अनसन पर बैठे है, इसलिए उनकी मांग सम्बोधन होना असम्भव है । बैठक में प्रमुख दलों की शीर्ष नेता, संसद के महिला तथा बालबालिका समिति के पदाधिकारी, शिक्षा मन्त्री, सचिव तथा कुछ विज्ञ लोग शामील थे ।
चिकित्सा क्षेत्र सुधार, सर्वसाधारण के पहुँच में चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र सम्बन्धी विधेयक पारित लगायत मांग रख कर डा. केसी बारबार अनशन बैठते आ रहे हैं । डा. केसी के पक्ष में अधिकांश सर्वसाधारण और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हुए लोग दिखाई देते हैं । डा. केसी समर्थकों का कहना है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रियाशील व्यापारी और माफिया के कारण ही विधेयक पास नहीं हो पा रहा है । स्मरणीय बात यह भी है कि अगर डा. केसी के मुताबिक विधेयक पास किया जाएगा तो मनमोहन चिकित्सा विज्ञान प्रतिष्ठान बंद हो सकता है । उक्त प्रतिष्ठान में नेकपा एमाले के पूर्व मन्त्री राजेन्द्र पाण्डे और डा. वंशीधर मिश्र लगायत दर्जनों एमाले समर्थित नेताओं ने निवेश किया है ।


