संविधान संशोधन विधेयक के ऊपर पुनः विचार-विमर्ष शुरु

काठमाडौं, २२ श्रावण । सत्ता गठबन्धन ने संविधान संशोधन विधेयक के ऊपर पुनःविचार-विमर्ष शुरु किया है । आश्वनी २ गते दो नम्बर प्रदेश में होनेवाले तीसरे चरण के निर्वाचन को लक्षित कर सत्ता गठबन्धन ने विधेयक के ऊपर विचार-विमर्ष शुरु किया है । समाचार स्रोत के अनुसार अनौपचारिक रुप में शुरु बहस को जल्द ही औपचारिकता देने की तैयारी है ।
प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने संविधान संशोधन के सम्बन्ध में प्रमुख प्रतिपक्षी नेकपा एमाले के साथ लिखित बुँदा पेश कर अनौपचारिक बहस की शुरुआत की है । आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट दैनिक के अनुसार प्रधानमन्त्री देउवा द्वारा प्रस्तावित लिखित बुँदा में नागरिकता, भाषा, राष्ट्रीयसभा में प्रतिनिधित्व, स्थानीय तह में संख्या वृद्धि लगायत विषय को समावेश किया गया है । बताया जाता है कि नेकपा एमाले और राष्ट्रीय प्रजातान्त्र पार्टी के साथ पहली चरण में बहस होगा, उसके बाद उस प्रस्ताव को राजपा के साथ पेश कर उस में सहमति किया जाएगा ।

