Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद बैठक : रौतहट घटना मे‌ मुआब्जा देने का आग्रह, डाँ केसी के मागों को लेकर ध्यानाकर्षण

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ अगस्त ।
व्यवस्थापिका संसद की आज की बैठक में सांसदों ने रौतहट में सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे में डूबकर बच्चियों की हुई मृत्यु, बढ़ते स्वाइनफ्लू और आमरण अनशन पर बैठे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गोविंद केसी की माँगों के संबंध में सरकार और सदन का ध्यानाकर्षण कराया ।

बैठक के विशेष समय में ये बताते हुए कि सड़क के आसपास खोदे गए गड्ढे में आकर पिछले दो महीने से अब तक ९ बच्चे जान गँवा चुके हैं, सांसदों ने निर्देशों का पालन न करने वाले और काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई करने की माँग की ।

यह भी पढें   भारत का महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 का आयोजन

साथ ही सांसदों ने रौतहट के गरुड़ा में गड्ढे में डूबकर मरने वाली बच्चियों के परिवार को उचित मुआब्जा देने का सरकार से आग्रह किया ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed