Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भरतपुर महानगरपालिका के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों नें ली पद तथा गोपनीयता की शपथ

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ अगस्त ।
भरतपुर महानगरपालिका के नवनिर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख, वार्डअध्यक्ष और सदस्यों ने आज पद तथा गोपनीयता की शपथ ली है ।

नेकपा (माओवादी केन्द्र) और नेपाली काँग्रेस के गठबन्धन की ओर से निर्वा्चित प्रमुख, उपप्रमुख, वार्डअध्यक्ष और सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया जबकि नेकपा (एमाले) की ओर से निर्वा्चित वार्ड अध्यक्ष और सदस्यों ने शपथ ग्रहण नहीं किया ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालयद्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कविप्रसाद न्यौपाने ने प्रमुख रेणु दाहाल, उपप्रमुख पार्वती शाह और वार्ड अध्यक्षों को शपथ दिलाई थी और सदस्यों से प्रमुख दाहाल ने शपथ ग्रहण करवाया था ।

यह भी पढें   आधी रात से शुरू हुआ मतदान बुधवार सुबह तक भी जारी मतदान का समय आज दोपहर 12 बजे तक

प्रमुख दाहाल माओवादी केन्द्र की ओर से निर्वाचित हुई हैं जबकि उपप्रमुख शाह काँग्रेस की ओर से निर्वाचित हुई हैं । महानगर में एमाले ने १४ वार्ड अध्यक्षसहित ७० सदस्य, नेपाली काँग्रेस ने १२ वार्ड अध्यक्षसहित ६९ सदस्य र माओवादी केन्द्र ने तीन वार्ड अध्यक्षसहित आठ सदस्य पदाें पर जीत दर्ज की है ।

एमाले चितवनका अध्यक्ष कृष्णभक्त पोखरेल ने कहा कि मतपत्र फाड़ने और षड्यन्त्र करने वालों के साक्ष्य में एमाले जनप्रतिनिधि शपथ ग्रहण नहीं करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *