Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम नेपाल और नयाँ शक्ति के बीच फिर एकीकरण की चर्चा

 
पाँचथर, २३ श्रावण । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने बताया है कि फोरम नेपाल और नयाँ शक्ति पार्टी के बीच जल्द ही एकीकरण होने जा रहा है । सोमबार पाँचथर के फिदिम में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने यह बात बताया है । स्मरणीय है– इससे पहले भी अनेक बार नयाँ शक्ति और फोरम नेपाल के बीच एकीकरण की बात हो गई थी, लेकिन नहीं हो पाई । नयाँ शक्ति के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई स्वयम् ने बताया था कि अब फोरम नेपाल के साथ पार्टी एकीकरण का ‘अध्याय’ (च्याप्टर) समाप्त हो चुका है । लेकिन फिर उपेन्द्र यादव, एकीकरण सम्बन्धी प्रसंग को चर्चा में ला रहे हैं ।
कार्यक्रम सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने यह भी दावा किया है कि दो नम्बर प्रदेश में होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल भी सहभागी हो सकता है । उन्होंने कहा– ‘जीत हो या हार, चुनाव में सहभागी होना ही राजपा के लिए जीत हो सकता है ।’ दो नम्बर प्रदेश की चुनाव सम्बन्धी चर्चा करते हुए अध्यक्ष यादव ने आगे कहा– ‘दो नम्बर प्रदेश में भी दूसरे चरण में ही चुनाव सम्पन्न होना चाहिए था । लेकिन उस को स्थगित करके सरकार ने गलती किया । उपेन्द्र यादव को यह भी कहना है कि ७ प्रदेश का जो सीमांकन है, उसे देश में शान्ति और स्थिरता कायम नहीं हो सकती । उस को करेक्सन करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *