Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन आयोग ने कहा– भाद्र १ के भीतर ही चुनाव का तिथि घोषणा होनी चाहिए

 

काठमांडू, २३ श्रावण । निर्वाचन आयोग ने सरकार को सुझाव दिया है कि भाद्र १ गते के भीतर ही प्रादेशिक और संघीय चुनाव का तिथि घोषणा होना चाहिए । आयोग के पदाधिकारी और प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के बीच सोमबार निर्वाचन सम्बन्धी विषयों को लेकर विचार–विमर्श हुआ था । इसी क्रम में आयोग के पदाधिकारियों ने प्रधानमन्त्री को कहा– ‘दोनों चरण का निर्वाचन एक ही चरण में कराना है तो भाद्र १ गते के भीतर चुनाव का तिथि घोषणा होना चाहिए और विद्युतीय वोटिङ मैसिन का भी प्रयोग करना चाहिए ।’
आयोग के पदाधिकारियों ने प्रधानमन्त्री को यह भी आग्रह किया है कि भाद्र १ के भीतर ही चुनाव के लिए आवश्यक ऐन–कानुन पारित होना चाहिए और निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण आयोग का प्रतिवेदन जितना जल्द हो सके आ जाना चाहिए । जवाफ में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि चुनाव सम्बन्धी ऐन–कानुन और प्रतिवेदन जल्द ही मिलेगा । स्मरणीय बात है– इससे पहले निर्वाचन आयोग ने आश्वीन ३० गते प्रदेश और मंसिर के पहले हफ्ता संघीय चुनाव कराने का प्रस्ताव किया था । लेकिन सरकार ने ही दोनों निर्वाचन एक ही बार कराने की प्रस्ताव आगे बढ़ायी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed