Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल जनता पार्टी ने किया हिन्दूत्व संरक्षण के लिए महासभा

 

पोखरा, २४ श्रावण । नेपाल जनता पार्टी कास्की पोखरा द्वारा पोखरा में ही एक दिवसीय हिन्दू कार्यकर्ता तथा संत समागम महासभा का आयोजन किया गया है । महासभा में विभिन्न क्षेत्र में आवद्ध वरिष्ठ व्यक्तित्वों की सहभागिता रही । राष्ट्र, राष्ट्रीयता तथा हिन्दू धर्म संस्कृति के विषयों पर कार्यक्रम में व्यापक परिचर्चा हुई है । कार्यक्रम में सहभागी सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक नेताओं ने महासभा को सम्बोधन किया था । वक्ताओं ने धर्म–संस्कृति तथा राजनीतिक विषयों पर आकर्षक एवं विचारोत्तेजक विचार प्रकट किया ।
कार्यक्रम में जैन धर्म मुनि तथा नेपाल केशरी मणिभद्र महाराज ने बताया कि नेपाली संस्कृति तथा धर्म पर विभिन्न क्षेत्रों से आघात पहुँचा जा रहा है, उसको अविलम्ब रोकना चाहिए । उन्होंने धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए बुद्धिजीवी एवं सचेत नागरिकों को अग्रसर होने के लिए आग्रह किया । वेदव्यास गुफा तनहुँ, दमौली के गुरु दामोदर दास ने बताया कि नेपाल की पहिचान हिन्दू राष्ट्र है, इस को सवल, सशक्त बनाए रखने के लिए धर्म विरोधी तत्वों को समूह नष्ट करना चाहिए । उस करने के लिए हिन्दूओं को जागरुक एवं क्रियाशील रहना चाहिए, गुरु दामोदार ने आह्वान किया । उनका मानना है कि इसके लिए संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है ।
कार्यक्रम में नेपाल जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने हिन्दूत्व की पहिचान को कायम रखने के लिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर जोड़ दिया । सिंह ने हिन्दूत्व सम्बन्धी विचार धारा को प्रत्येक नेपाली के घर–घर में पहुँचाने के लिए कार्यकताओं को आह्वान भी किया । संघीयता, गणतन्त्र तथा मानव अधिकार की रक्षा के साथ–साथ विकास के कार्यों में सम्पूर्ण नेपाली की सहभागिता पर जोड़ देते हुए सिंह ने आगे कहा– ‘हिन्दूत्व के विरुद्ध हो रहे गतिविधि नियन्त्रण के लिए नेपाल सरकार को सशक्त कदम उठानी चाहिए ।’ उनका मानना है कि राजनीति दल तथा उनकी गतिविधियों में अवैध गुप्त धन का प्रभाव बढ़ रहा है, उसको रोकना चाहिए ।
नेपाल जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद्मशंकर गिरि के सभापतित्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था । महासभा में खेमनाथ आचार्य, ठाकुर बराल तथा संत लेखनाथ आचार्य ने भी अपना–अपना मन्तव्य रखे हुए हिन्दूत्व संरक्षण पर जोड़ दिया ।

यह भी पढें   डॉ. कृष्णप्रसाद पौडेल बने नेपाल स्वास्थ्य सेवा विभाग के कार्यवाहक महानिदेशक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com