TRAILER: ‘भूमि’.. संजय दत्त का जबरदस्त कमबैक.. धमाकेदार एक्शन!
बहरहाल, फिल्म के कुछ पोस्टर्स के बाद आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह ट्रेलर फैंस को और बेसब्र कर देगा। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त एक पिता के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में उनकी बेटी हैं अदिति राव हैदरी। ट्रेलर में संजय दत्त फुल एक्शन अवतार में नजर आएं हैं। लेकिन साथ ही उनके किरदार में पिता वाली ठहराव भी है।
माना जा सकता है कि संजय दत्त एक परफेक्ट फिल्म के साथ कमबैक कर रहे हैं। फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी। खास बात है कि ट्रेलर लांच के दौरान संजय दत्त के साथ राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर भी नजर आए।

