Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम जलमग्न, घरघर में पानी, आक्रोशित युवाओं की विद्यापति चौक घेराउ, फोटो फीचर सहित

 

 

कैलास दास , जनकपुरधाम, २७ साउन । घनघोर वर्षा के कारण जनकपुर जलमग्न हो गया है । वर्षा के कारण जनकपुर का प्रसिद्ध भानु चौक, जनक चौक, मिल्स एरिया, कदम चौक, विद्यापति चौक, देवी चौक, जिरोमाइल सहित सभी रास्ता अवरुद्ध हो गया है । पानी और गड्ढा के कारण सवारी दुर्घटना बढ रही है ।

तराई/मधेश के जिलों मे किछु दिन पहिले सुख्खा होने के कारण धान की रोपाई नही हो स्की थी । किन्तु दो दिन से लगातार पानी परने पर ग्रामिण भेग में धान की रोपाई में तिव्रता आई है तो शहर में लोग पानी से परेशान हो चुके है ।

एशियाली विकास बैंक के ऋण सहयोग में जनकपुर नगर का सडक और नाला निर्माण का कार्य तिव्र गति से नही होने के कारण अधिकांश के घरघर में पानी घुस चुका है तो बहुत सारे दुकानो में पानी घुसने से लाखौं की नोक्सानी भी हुई है ।

यह भी पढें   नेपाल पर चीन का दबाव: तिब्बत-ताइवान गतिविधियों को लेकर काठमांडू से ‘स्पष्ट आश्वासन’ की मांग

जनकपुर के सडक पर गढा होने के कारण विशेषकर मोटरसाइकल चालक, साइकल चालक और चार चक्केवाली सवारी साधन गडढे में खसने से स्थानीय युवा आक्रोशित है । आक्रोशित युवाओं ने जनकपुर के कई चौको पर नारा जुलुस प्रदर्शन कर रहें है । जनकपुर के विद्यापति चौक पर तीन दिन से स्थानीय युवाओं चारो ओर से घेराबन्दी कर सडक जाम कर रखा है । युवाओ का एक समूह ने संघर्ष युवा समिति गठन कर आन्दोलन में उतर गया है ।

समिति ने सडक मर्मत, जनकपुर उपमहानरपालिका के प्रमु्ख अर्जुन सुवेदी उपर कारवाई, युवाओ उपर लगाया गया झुठा मुद्दा खारेजी की माँग कर आन्दोलित है । युवाओं द्वारा सडक जाम करने से दूर दूर से आनेवाली सवारी सधान को सबसे ज्यादा कठिनाई को सामना करना पड रहा है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

समिति का संयोजक प्रमोद कुमार सिंह ने शुक्रवार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नेपाल खानेपानी संस्थान, नेपाल दूरसञ्चार संस्थान और एकीकृत शहरी विकास योजना द्वारा सडक निर्माण कार्य के शिलाशिला मे गडढा किया था । किन्तु एक महिनो से ज्यादा होने के वावजूद भी गढा नही भरने पर युवा लोग आक्रोशित रहा उल्लेख किया है ।

संयोजक सिंह ने सम्बन्धित निकाय की उदासिनता को कडा रुप से विरोध करते हुए शुक्रवार यहाँ का पत्रकार, उद्योग वाणिज्य संघ, नागरिक समाज, युवा क्लव, गैर सरकारी सस्था, राजनीतिक दल, बुद्धिजीवि, मजदुर, उद्योग व्यवसायी, युवा तथा सम्पूर्ण नगरवासी को उपस्थिति के लिए अनुरोध भी किया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

श्रावण १७ गते सडक निर्माण के निरीक्षण के क्रम में शहरी विकास मन्त्री प्रभु साह जनकपुर के विद्यापति चौक पुहँचे थे । वही पर जनकपुर उपमहानगरपालिका के प्रमुख अर्जुन बहादुर सुवेदी भी था । किन्तु जब युवाओ का एक समूह ने उन्हे भी गाडी से उतरकर निरीक्षण करने के लिए कहा तो ओ असमर्थ जनाए । इस पर युवाओ और प्रमुख बीच विवाद हो गया और प्रमुख सुुवेदी ने युवाओ पर मुद्दा दायर कर दी इससे युवा लोग अक्रोशित हो चुका है । शुक्रवार आक्रोशित युवाओ ने विद्यापति चौक के आसपास रहा दोकाने भी बन्द करा चूकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed