Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले धनुषा में विवाद, इन्चार्ज साह को वरखास्तगी की माँग

 

कैलास दास,जनकपुरधाम, २७ साउन । नेकपा एमाले धनुषा में दो ‘समुह’ बीच विवाद शुरू हो गया है । स्थानीय तह के तीसरा चरण के निर्वाचन में धनुषा में टिकट को लेकर रघुवीर महासेठ ‘खेमा’ और श्री प्रसाद साह ‘खेमा’ के लेकर गुरुवार वाद विवाद हुआ था ।

जनकपुर के सीता पैलेस में गुरुवार नगर कमिटी बैठक हुई थी । बैठक का मुख्य उद्देश्य था स्थानीय तह के तीसरा चरण के निर्वाचन में वडा लगायत उम्मेदवार को टिकट वितरण । किन्तु अपना अपना पक्ष से उम्मेदवार के नाम देने पर विवाद शुरु हुआ ।

यह भी पढें   नेपाल और भारत के बीच बहुआयामी संबंध- एक संयुक्त विरासत : ​डा.विजय दत्त

जनकपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार सुबह ९ बजे नेकपा एमाले धनुषा के लेखा समिति संयोजक ने प्रेस कन्फ्रेन्स भी किया है । समिति का संयोजक सहदेव मुखिया ने जिला इन्चार्ज श्री प्रसाद को बरखास्तगी की माँग की है । उन्होने जिला इन्चार्ज श्री प्रसाद जी साजिस तहत अपना पोकेट के व्यक्ति को टिकट दिलाना चाहता है । बैठक में जिसे नही बुलाना चाहिए उसे भी बुलाकर हुलहुज्जा की है । इसलिए स्वच्छ और पार्टी प्रति इमान्दार व्यक्ति को जिला इन्चार्ज बनाने की माँग की है ।

यह भी पढें   डिहवार मंदिर का मेयर ने किया उद्घाटन

उन्होने यह भी कहा नगर कमिटी को सिफारिस करने का अधिकार मात्र है । किसको पठाया जाए यह अधिकार जिल्ला की है । किन्तु बैठक में केवल अपना आदमी के टिकट मिलना चाहिए इसी उद्देश्य के लुकछिपकर विवादित जगहो पर बैठक बुलायी थी ।

उसी प्रकार जनकपुर उपमहानगरपालिका का सहसंयोजक रामनरेश सिंह ने भी जिल्ला इन्चार्ज एवं श्री केन्द्रिय श्रीप्रसाद साह पर आक्रोश व्यक्त की है । उन्होने कहा कि बैठक में हमे भी निकालने का प्रयास किया गया था । बाहर के व्यक्तियो को बुला कर हुलहुज्जा करने पर बैठक स्थगित किया गया था ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ का 58वां साधारण सभा भव्यता के साथ संपन्न

प्रेस कन्फ्रेन्स में एमाले धनुषा का पूर्व सभापति रामचरित्र साह, एमाले नेता किशोरी साह, लक्ष्मीनारायण साह, शुभनारायण मण्डल, श्याम पूर्वे, दिनेश सिंह सहित का उपस्थिति था ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *