Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव प्रभावित करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है : उपेन्द्र यादव

 

सप्तरी, २७ श्रावण । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि दो नम्बर प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय निर्वाचन को प्रभावित करने के लिए प्रमुख तीन दलों के द्वारा सत्ता और शक्ति का दुरुपयोग हो रहा है । शुक्रबार राजविराज में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘प्रदेश नं. २ में हम लोगों को घेराबंदी करने की साजिस हो रही है । हमारे विरुद्ध सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है ।’
अध्यक्ष यादव का कहना था कि अगर स्वच्छ निर्वाचन किया जाएगा तो दो नम्बर प्रदेश में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल प्रथम पार्टी बन सकता है । कार्यकर्ता प्रशिक्षण, पार्टी प्रवेश और विचार–विमर्श के लिए यादव सप्तरी आए हैं । कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेशसभा निर्वाचन से पहले संसद का निर्वाचन कराना ठीक नहीं है । अध्यक्ष यादव ने आगे कहा– ‘प्रदेशसभा निर्वाचन को स्थगित करके संसदीय निर्वाचन कराने की बात भी हो रही है । लेकिन यह ठीक नहीं है । प्रदेशसभा निर्वाचन के बाद ही संसद का निर्वाचन होना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *