Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मांग पूरी होने के बाद ही हम चुनाव में शामिल होंगे : कोनिराम चौधरी

 

काठमांडू | राजपा नेपाल एकीकरण होने के बाद भी जिला स्तर में व्यवस्थित ढंग से संगठित नहीं हो पाई थी .पार्टी क़ा विधान ,नियमावली ,घोषणापत्र ,राजनैतिक दस्तावेज नहीं बन पाया था .करीब दो महीने के बाद विधान ,नियमावली ,घोषणापत्र व राजनैतिक दस्तावेज आदि बना.खासकर इन्हीं दस्तावेजों को पूर्णता देने के लिए बृहत बैठक आयोजित की गई .इसके साथ -साथ चुनाव सम्बन्धी मामलों को लेकर पार्टी में दो तरह की विचारधारा उठने लगीं .एक पक्ष का मानना है कि चुनाव में शामिल होना चाहिए जबकि दूसरे पक्ष का मानना है कि चुनाव में शामिल नहीं होना चाहिए . इस सवाल को भी समाधान करने हेतु बैठक की आवश्यकता महसूस की गई .

तीन दिवसीय बृहत बैठक में झापा से लेकर कैलाली तक के नेता तथा कार्यकर्ता की भागीदारी थी .बैठक में पार्टी का विधान ,घोषणापत्र ,आर्थिक नियमावली ,नियमावली और राजनैतिक दस्तावेजों में बृहत रूप से विमर्श किया गया .बैठक में ९० प्रतिशत से ज्यादा नेता तथा कार्यकर्ताओं ने विधान पुनर्लेखन की आवश्यकता ,घोषणापत्र तथा नियमावली में परिमार्जित करने के लिए सुझाव दिया . उम्मीद करते हैं कि इन सुझावों को परिमार्जित कर पार्टी आगे बढेगी .
जहाँ तक सवाल है चुनाव में शामिल होने का तो जब तक मधेशी ,जनजाति ,दलित ,मुस्लिम तथा थरुहट प्रदेश की मांगे चुनाव से पूर्व पूरी नहीं हो जाती ,तब तक हम चुनाव में शामिल नहीं होंगे .

[कोनिराम चौधरी राजपा नेपाल के केन्द्रीय सदस्य हैं . ]

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *