Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्यों नहीं मिले स्वराज और ओली ?

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, २८ श्रावण । १५वें विमस्टेक मन्त्रिस्तरीय बैठक में सहभागी होने के लिए काठमांडू आई भारतीय विदेशमन्त्री सुष्मा स्वराज कल ही स्वदेश वापस हो गई हैं । काठमांडू में रहते वक्त स्वराज ने प्रधानमन्त्री लगायत यहां के प्रमुख राजनीतिक दलों के सभी प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात की थी । लेकिन प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली से उन की मुलाकात नहीं हो पाई । आज प्रकाशित कान्तिपुर ने लिखा है– ओली से मिले बिना ही स्वराज स्वदेश आपस ।
काठमांडू में रहते वक्त स्वराज ने सत्तारुढ दल के शीर्ष नेता और मधेस केन्द्रित दलों के नेताओं के साथ भेटवार्ता किया था । कूटनीतिक भ्रमण के क्रम में अगर राजनीतिक भेटघाट किया जाता है ता वहां प्रमुख प्रतिपक्ष दल के नेता भी होते हैं । लेकिन एमाले अध्यक्ष ओली नहीं थे । ओली पार्टी कार्यक्रम के लिए शुक्रबार पोखरा गए थे । बताया जाता है कि वही से ओली ने व्यस्त रहने की वजह बताते हुए कहा है– ‘अभी मैं स्वराज से मिलने से असमर्थ हूँ ।’

यह भी पढें   नेपाल में भारी बारिश का असर: कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, कुछ पर रात में यातायात प्रतिबंध

स्मरणीय बात यह भी है कि स्वराज और नेपाल के परराष्ट्रमन्त्री कृष्णबहादुर महरा के बीच भी दो पक्षीय भेटवार्ता नहीं हो पाया है । लेकिन महरा के ही निमंत्रणा में स्वराज नेपाल आए हैं ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com