दो नम्बर प्रदेश में ९ स्थानीय निकाय थप करने की तैयारी
काठमांडू, २८ श्रावण । संघीय मामिला तथा स्थानीय विकास मन्त्रालय ने दो नम्बर प्रदेश में ९ स्थानीय निकाय थप करने की तैयारी किया है । स्थानीय निकाय बढ़ाने के लिए जब सर्वोच्च अदालत ने रास्ता खुला कर दिया, उसके बाद ही सरकार ने अपना पुराना निर्णय कार्यान्वयन में ले जानेका गृहकार्य शुरु किया है । आज प्रकाशित कान्तिपुर में राजेश मिश्र लिखते हैं–
संघीय मामिला तथा स्थानीय विकास मन्त्रालय ने प्रदेश नम्बर दो में इससे पहले बढ़ाई गई स्थानीय निकाय कार्यान्वयन में ले जाने का निर्णय किया है । सरकार का पूर्व निर्णय कार्यान्वयन के बाद दो नम्बर प्रदेश में कूल १ सय ३६ स्थानीय निकाय हो जाएगा, अभी वहां १२७ स्थानीय निकाय है । ९ स्थानीय निकाय थप होने के बाद पूर देश में ७४४ से बढ़ कर ७५३ स्थानीय निकाय हो जाएगा ।
मन्त्रालय के सचिव दिनेश थपलिया का कहना है कि थप किया गया स्थानीय निकाय के लिए कार्यालय, कर्मचारी और स्रोत व्यवस्थापन में मन्त्रालय लग चुका है । स्मरणीय बात यह है कि स्थानीय तह पुनः संरचना आयोग ने प्रतिवेदन बुझाने के बाद मधेसी दलों की दवाब में सरकार ने प्रदेश नम्बर २ में निकायों की संख्या में वृद्धि की थी । इससे पहले सरकारले फागुन २२ गते ८ जिल्लामा २३ स्थानीय निकाय थप करने का निर्णय किया था । प्रदेश नम्बर दो में हाल ७८ गाउँपालिका और ४९ नगरपालिका हैं, संख्या वृद्धि और सीमा अदला–बदली के बाद वहां १ महानगर, ७७ नगरपालिका और ५९ गाउँपालिका रहेगा ।

