गोपाल हमाल विवेकशील साझा पार्टी में शामिल
श्रावण २९

सुदूर पश्चिम के अभियन्ता गोपाल हमाल विवेकशील साझा पार्टी में प्रवेश किया है .उन्हें प्रदेश नं .७ के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है .
मिली जानकारी के अनुसार श्रावण २८ गते कैलाली के धनगढी में आयोजित एक भव्य समारोह के बीच हमाल विवेकशील साझा पार्टी में प्रवेश किया .
पार्टी के सहसंयोजक रविन्द्र मिश्र ने हमाल को प्रदेश ७ के संयोजक बनाने के लिए प्रस्ताव किया था और सर्वसम्मति से उन्हें संयोजक बनाया गया .
मौके पर हमाल ने सुदूर पश्चिम के सभी जिलों में पार्टी को विस्तार व सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की .
हमाल प्रदेश ७ में सम्पन निकाय चुनाव में धनगढी उपमहानगरपालिका के मेयर पद के प्रत्याशी थे.स्वतन्त्र उम्मीदवार हमाल नेपाली कांग्रेस से विजयी नृप वड के निकटतम प्रतिद्वन्द्वी थे .हमाल सुदूर पश्चिम के एक शक्तिशाली नेता माने जाते हैं .

