Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आठवीं बृहत राष्ट्रीय खेलकुद प्रतियोगिता के लिए मेयर का ध्यानाकर्षण

 

नेपालगन्ज÷बाँके) पवन जायसवाल २०७४ श्रावण ३० गते ।

 


नेपालगन्ज में होने जा रही आठवीं बृहत राष्ट्रीय खेलकुद प्रतियोगिता आयोजन के लिये नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका के मेयर और उपमेयर का ध्यानाकर्षण कराया गया है ।
आगामी बि.सं.२०७५ साल में नेपालगन्ज में आयोजन होने जा रही प्रतियोगता के लिये मध्य पश्चिम क्षेत्रीय खेलकुद विकास समिति नेपालगन्ज के अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों सहित की टोली ने ध्यानाकर्षण कराया ।
मध्य पश्चिम क्षेत्रीय खेलकुद विकास समिति नेपालगन्ज अध्यक्ष भीम ओली की नेतृत्व में टोली ने मेयर डा. धवलशमशेर राणा और उपमेयर उमा थापामगर से प्रतियोगिता की बिषय पर बातचीत किया गया था । अध्यक्ष ओली सहित की टोली ने आठवीं राष्ट्रीय खेलकुद नेपालगन्ज में कराने की सम्बन्ध में यहाँ की भौतिक पुर्बाधार निर्माण तथा प्रतियोगिता तैयारी के लिये आर्थिक बर्ष २०७४÷०७५ में बजट बिनियोजन के लिये ध्यानाकर्षण कराया । मेयर डा. धवल शमशेर राणा ने इस काम को सम्पन्न करने के निमित्त तत्काल खेलकुद विकास समिति से २ लोग खेलकुद विज्ञों को उपमहानगरपालिका में समन्वय करने के लिये भी आग्रह किया । उपमेयर उमा थापामगर ने उपमहानगरपालिका खेलकूद क्षेत्र को सहयोग करने के लिये सदैव तयार रही हूँ प्रतिबद्धता भी व्यक्त की । खेलकूद की टोली में राष्ट्रीय खेलकूद परिषद् सदस्य बिनोद कुमार मैनाली , क्षेत्रीय निर्देशक जयन्त कुमार शर्मा, कार्यालय प्रमुख बिष्णु शर्मा, जिला अध्यक्ष आतंक बस्नेत, जिला प्रमुख बिरोध जिसी, प्रशिक्षक हृदयकृष्ण मास्के, नायब सुब्बा सन्तोष श्रेष्ठ, एन्फा बाँके के अध्यक्ष प्रदेशसिंह राठौर लगायत लोग थे ।

यह भी पढें   राष्ट्रवाद, मधेश, सुगौली संधि और बालेन विवाद : राकेश मिश्रा के तर्कों का विश्लेषण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *