व्यवस्थापिका संसद बैठक : जानिए क्या–क्य हुवा नेताओं के बीच

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ अगस्त ।
व्यवस्थापिका संसद की आज की बैठक में हालिया भीषण बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कहर से देश के अलग अलग हिस्सों में हुए जानमाल के नुकसान के विषय में जÞरूरी सार्वजनिक महत्व का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया ।
नेकपा एमाले के नेता भीम रावल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव में पीडितों का तत्काल उद्धार और उन्हें राहत सामग्री मुहैया कराने की माँग समेत पड़ोसी देश के द्वारा किए गए तटबंध और बाँध निर्माण के कारण डुबान की समस्या विकराल होने का उल्लेख है ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि भारत द्वारा सीमा क्षेत्रों में निर्माण किए गए बाँध की वजह से और बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है नेता रावल ने कहा कि इस मुद्दे पर नेपाल और भारत के बीच कोई विचार–विमर्श ही नहीं हुआ है ।

