Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज भंसार में जिएसटी कर प्रणाली

 

वीरगंज, भाद्र १ । देश के ही प्रमुख भंसार कार्यालय वीरगंज में आज (विहिबार) से जिएसटी (वस्तु तथा सेवा कर) प्रणाली लागू हो रहा है । भंसार कार्यालय के अनुसार भारत से नेपाल प्रवेश करने वाले हर प्रकार की सामाग्रियों में यह कर (जिएसटी) लागू होगा । लेकिन कृषिजन्य उपजः खाद्यन्न, दलहन, जिवित जानवर एवं पेट्रोल, डिजेल, मिट्टीतेल और एलपि ग्यांस में यह कर प्रणाली लागू नहीं किया जाएगा ।
इससे पहले तक आयातकर्ताओं ने भारतीय भंसार द्वारा जारी मूल्य के अनुसार कम मूल्य निर्धारण कर भ्याट बिल तैयार करते थे । जिसके चलते भंसार राजश्व कम हो जाता था । भंसार कार्यालय की विश्वास है कि जिएसटी प्रणाली लागू होने के बाद एजेन्टों का मनमानी कम हो जाएगा । बताया जाता है कि जिएसटी प्रणाली लागू हुने के बाद नकली बिल भी नियन्त्रण में आ जाएगा ।
वीरगन्ज भन्सार कार्यालय के सूचना अधिकारी संतोष यादव के अनुसार जिएसटी विजक में जिएसटी और सो बमोजिम के बिल अफ एक्सपोर्ट में भी जिएसटी मूल्य को उल्लेख कर कारोबार मूल्य घोषणा किया जाएगा । व्यवसायियों ने प्रज्ञापनपत्र पेश करते वक्त ढुवानी साधन नम्बर अनिवार्य पेश करना पड़ेगा । भन्सार कार्यालय ने कहा है कि एक ढुवानी साधन में सिर्फ एक ही एजेन्ट का सामाग्री ढुवानी किया जा सकता है । इसीतरह जिस दिन भंसार कार्यालय से भंसार पास मिलेगा, उसी दिन उस गाडी को भंसार यार्ड से निकलना होगा । इससे पहले ऐसी व्यवस्था नहीं था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *