Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर कोई घूस मागे तो १०७ नम्बर में फोन किजिए

 

काठमांडू, १ भाद्र । आप कोई सरकारी कार्यालय में हैं और वहां से कुछ काम करवाना चाहते हैं । लेकिन उस काम के लिए सरकारी कर्मचारी घूस मांग कर आप को परेशान कर रहा है, तो आप १०७ नम्बर में फोन कर सकते हैं । आप की फोन अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग रिसिभ करेगी । फोन रिसिभ होने के बाद आप अपनी समस्या बता सकते हैं । आपकी समस्या सुनने के बाद भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध अख्तियार तुरंत ‘एक्सन’ लेगी ।
ल्याण्डलाइन तथा मोबाइल कोई भी नम्बर से १०७ में आप फोन कर सकते हैं, इसमें फोन करने के लिए आप को कोई भी शुल्क नहीं लगेगा । इस नम्बर में एक ही बार ७ आदमी फोन कर सकते हें । ऐसी ‘हटलाइन’ व्यवस्था अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने शुरु किया है । अख्तियार ने बताया है– ‘जनता कम्प्लेन कर रहे हैं कि सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितता बढ़ रहा है, इसी को संबोधन करने के लिए ‘हटलाइन सेवा’ शुरु किया गया है ।’ अख्तियार का कहना है कि सरकारी कर्मचारी को जनता के प्रति उत्तरदायी बनाने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है ।
अख्तियार ने यह भी बताया है कि अत्यधिक भ्रष्टाचारजन्य क्षेत्र यातायात, श्रम, मालमोत तथा नापी लगायत सरकारी कार्यालयों में सचेतनामूलक होर्डिबोर्ड भी लगाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *