बाढ़पीडि़तों के बेहतर इंतजाम के लिए सारे उपाय अपनाए जाएंगें : प्रम देउवा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ अगस्त ।
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने कहा— “बाढ़पीडि़तों के बेहतर इंतजाम के लिए सारे उपाय अपनाए जाएंगे ।”
आज बाँके, बर्दीया और कैलाली जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण और पीडि़त परिवारों को राहत वितरण कर काठमांडू लौटने के दौरान नेपालगंज विमानस्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री देउवा ने कहा कि पीडि़तों के सुरक्षित रिहाइश और आजीविका जैसे विषयों को सरकार ने मुख्य प्राथमिकता में रखा है ।

