Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीज नृत्य प्रतियोगिता की उपाधि करिष्मा शाही ने प्राप्त की

 

नेपालगन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल,२०७४ भाद्र १ गते ।

 


बाँके जिला में आयी बाढ से पीडि़तों के लिये सहयोगार्थ प्रथम सिद्र्धाथ सद्भाव क्षेत्रीय एकल तीज नृत्य प्रतियोगिता भाद्र १ बिहिवार को किया गया ।
जिसकी उपाधि बाँके जिला कोहलपुर की निवासी करिष्मा शाही ने प्राप्त की है । रेडियो सदभाव, सभी की रेडियो एफ.एम. ९१.२ मेगाहर्ज ने विहिवार नेपालगन्ज की सिद्धार्थ काटेज में आयोेजन किया गया एकल तीज नृत्य प्रतियोगिता में बा“के जिला की बिभिन्न जगह से २७ प्रतिस्पर्धियों को पीछे करके करिष्मा शाही ने नगद रु २५ हजार सहित प्रमाण पत्र प्राप्त की है ।


इसी तरह खजुरा गावँपालिका की सम्प्रिया खड्का द्धितीय हुई है । उन्होंने नगद रु १५ हजार सहित प्रमाणपत्र प्राप्त की है ।
खजुरा गावँपालिका खजुरा की निवासी सुस्मिता शाही ने तीसरा स्थान हासिल की उन्होंने रु १० हजार नगद सहित प्रमाणपत्र प्राप्त की है । खजुरा की ही निवासी निशु थापा सान्त्वना स्थान प्राप्त की है उन्हों ने रु ५ हजार सहित प्रमाणपत्र प्राप्त की है ।

यह भी पढें   अन्र्तराष्ट्रीय टेलिमेडिसिन सेवा में हेल्थ यादआयो की सहकार्य


सहभागी हुई सभी प्रतिस्पर्धियों को आकर्षक गिफ्ट ह्याम्पर प्रदान किया गया है । सदभाव नेपाल के अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार श्रेष्ठ, रेडियो सदभाव सञ्चालक समिति के अध्यक्ष सञ्जय सिंह, उपाध्यक्ष शशी स्वाँर लगायत लोगों ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र वितरण किया था ।
इसी तरह बाढ के कारण तीन बेटी की मौत हुई है बाँके जिला की राप्तीसोनारी गावँपालिका वडा नं. ४ की कमिलाल थारु परिवार के लिये सहयोगार्थ रेडियो सद्भाव ने स्थापना किया ‘रेडियो सद्भाव बाढपीडित राहत कोष’ में ५४ हजार ३ सौ ७१ रुपैया जमा हुआ है ।
रेडियो सद्भाव द्वारा आयोजित एकल तीज नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में सहभागी हुये व्यक्तियों ने नगद सहयोग किया है । निराजन राज भण्डारी ने १५ हजार, सञ्जय सिंह ५ हजार १ सौ ५०, शशी स्वाँर, मख्खन धामी और सुरेन्द्र श्रेष्ठ ने समान ५ हजार १ सौ, चिरन्जिवी चन्द ने ५ हजार, भिमकान्त लामिछान ने २ हजार ५ सौ, कुबेर सोनी ने २ हजार १ सौ, माधवप्रसाद पोखरेल ने समान २ हजार रुपैया सहयोग किया है । इसी तरह कोहलपुर की सुस्मा चौधरी, किरण चौधरी ने संयुक्त रुप में १ हजार ५ सौ, सुदीप गिरी ने १ हजार १ सौ ११, नेपाल पत्रकार महासंघ बा“के शाखा के पुर्व सभापति शुक्रऋषि चौलागाई ने १ हजार एवं नेपालगन्ज की स्थानीय गीता गिरी, अस्मिता शाह, सावित्रा बस्नेत लगायत लोगों ने समान की साथ साथ पाँच पाँच सौ रुपैया प्रदान किया था ।

यह भी पढें   हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल में हिमालिनी द्वारा तराई बहुभाषिक कवि सम्मेलन का आयोजन

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *