प्रचण्डद्वारा युवा वर्ग से देश विकास और समृद्धि के आगे बढनें की आग्रह

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १८ अगस्त ।
नेकपा माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने युवा वर्ग से देश विकास और समृद्धि के लिए आगे बढ़ने का आग्रह किया ।
माओवादी केंद्र निकट वाइसीएल नेपाल के एकता के लिए दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कि नेपाल के संविधान ने समाजवाद उन्मुख राज्य की कल्पना की है, इसलिए युवकों को चाहिए कि वे देश के प्रति समर्पण की भावना से आगे बढें ।
आज ही पार्टी मुख्यालय कोटेश्वर में आयोजित प्रेस सेंटर के कार्यक्रम में उन्होंने इसी आशय की बातें कहीं ।

