Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन आयोग नें दिया सरकार को १७ सूत्रीय निर्देश (जानिए क्या हैं ?)

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १८ अगस्त ।
निर्वाचन आयोग ने आने वाले आश्विन २ गते को प्रदेश नंबर २ में होने वाले तीसरे चरण के स्थानीय तह के चुनाव के लिए सरकार को १७ सूत्रीय निर्देश दिया है ।

आज प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक ने दो नंबर प्रदेश अंतर्गत के १३६ स्थानीय तहों में होने वाले चुनाव को सफलता के साथ संपन्न करने के लिए नेपाल सरकार के मुख्य सचिव के मार्फत सरकार को १७ सूत्रीय निर्देश देने का निर्णय किया ।

यह भी पढें   बेटियाँ घर की खुशियाँ ही नहीं, समाज का उज्ज्वल भविष्य भी हैं : बिमल सरार्फ

निर्देशों में आचार संहिता के क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग देना, प्रदेश नंबर २ अंतर्गत नेपाल सरकार के सभी निकाय, सार्वजनिक संस्थान, विकास समिति, स्थानीय तह, अनुदान में संचालित विश्वविद्यालय और सामुदायिक विद्यालयों के शिक्षकों का अद्यावधिक विवरण एक हफ्ते के अंदर संबंधि जिलों के जिला निर्वाचन कार्यालय में भेजना, चुनाव के कामों के लिए आयोग और इसके अधीनस्थ कार्यालयों की माँग के मुताबिक कर्मचारियों को भेजने का इंतजाम करना लगायत शामिल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com