Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशाेधक विधेयक किसी भी हाल में पारित नहीं हाे सकता : अाेली

 

काठमाडौं–१८अगस्त

प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि  संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हाे सकता है  । अध्यक्ष ओली ने कहा कि यह समय संविधान संशोधन विधेयक निर्णयार्थ पेश करने के लिए उपयुक्त नहीं है ।

शुक्रबार पार्टी केन्द्रीय कार्यालय धुम्बाराही में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम काे सम्बोधित करते हुए उन्हाेंने अाराेप लगाया कि  राष्ट्रवादी शक्ति काे कमजोर बनाने के लिए सत्तापक्ष यह विधेयक निर्णयार्थ पेश  करना चाह रही है ।

यह भी पढें   देउवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नुवाकोट का करेंगे दौरा

अध्यक्ष ओली ने   प्रदेश अाैर प्रतिनिधि सभा निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण के काम में ढिलाई  नहीं करने की चेतावनी सरकार काे दी है । उन्हाेंने अाराेप लगाया कि सत्तारुढ पार्टी निर्वाचन में अपने पक्ष में परिणाम अाने के लिए क्षेत्र निर्धारण के काम में षडयंत्र कर रही है ।

अध्यक्ष ओली ने राहत वितरण के काम में राजनीति नहीं करने की भी चेतावनी सरकार काे दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com