Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई–मधेश की डुबान को लेकर राष्ट्रपति भंडारी नेताओं से किया इन विषयों पर ध्यानाकर्षण

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ अगस्त ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने तराई–मधेश की डुबान, अन्य क्षेत्रों में भूस्खलन, संसद में प्रस्तुत संविधान संशोधन विधेयक और परराष्ट्र नीति के विषय में सहमति के साथ आगे बढ़ने को लेकर प्रमुख तीन दलों के शीर्ष नेताओं का ध्यानाकर्षण कराया ।

आज राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में हुई बैठक में उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उद्धार, राहत, आवास, स्वास्थ्य, पुनर्वास लगायत कामों में तत्परता दिखाने के प्रति सत्ता साझेदार प्रमुख दो दलों और प्रतिपक्षी दल के शीर्ष नेताओें से सामूहिक रूप में आग्रह किया ।

यह भी पढें   बेटियाँ घर की खुशियाँ ही नहीं, समाज का उज्ज्वल भविष्य भी हैं : बिमल सरार्फ

बैठक में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने आपदा पीडि़त क्षेत्रों में खोज, उद्धार, राहत वितरण लगायत कामों को सरकार ने उच्च प्राथमिकता में रखे होने की जानकारी कराई । ये जानकारी बैठक के बाद नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com