चुनाव में जाने या ना जाने का निर्णय अध्यक्ष मंडल के हाथ में । राजपा नेपाल ।
काठमान्डू २३ अगस्त
राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) ने चुनाव में भाग लेने या ना लेने का अधिकार अध्यक्ष मंडल काे दिया है । अध्यक्ष मंडल कल तक अपना निर्णय लेगा । बुधवार समाप्त हुए राजपा पदाधिकारियाें की बैठक चुनाव मे भाग लेने या ना लेने तथा चुनाव चिन्ह की सारी बाताें का निर्णय करने का अधिकार अध्यक्ष मंडल काे दिया है ।

