Sun. Nov 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशाेधन का नाटक पूर्व नियाेजित था : अछुतम कुमार अनन्त

 

अछुतम कुमार अनन्त, जनकपुरधाम ( हाल मलेशिया ) | संविधान संसोधन का नाटक पूर्व नियोजित था । राजपा नेपाल को किसी भी तरह स्थानीय चुनाव में लाने के लिए यह नाटक रचा गया था। राजपा नेपाल अर्थात राष्ट्रीय जनता पार्टी ने प्रदेश नंबर २ में होने वाली स्थानीय चुनाव में भाग लेने का निर्णय किया है । राजपा नेपाल के पार्टी कार्यलय में सम्पूर्ण पदाधिकारी ने सर्वसमति से चुनाव में जाने का निर्णय लिया । अब प्रश्न ये आता है कि आखिर बिना संविधान संसोधन राजपा नेपाल ने चुनाव में जाने का निर्णय क्यों लिया ? कुछ दिन पहले तक राजपा नेपाल के नेता एवं कार्यकर्ता चुनाव का विरोध कर रहे थे । पिछले चरण के चुनाव में मधेशवादी दल संघीय समाजवादी फोरम और मधेशी जनअधिकार फोरम(लो.)ने चुनाव में भाग लिया । उस वक्त राजपा नेपाल के नेतों और कार्यकर्ताओं ने संसफो और मजफो(लो.) के नेताओं को मधेश के गद्दार घोषित कर दिया था । फिर आज किस मुँह से राजपा नेपाल के नेता बिना संविधान संसोधन चुनाव में भाग ले रहे है ? यह घटना अचानक नही हुई है । यह पूर्ण रूप से नियोजित था ।

यह भी पढें   पत्रकार उत्पीड़न मामले में प्रेस क्लब ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन,

जो नेपाली कांग्रेस और माओवादी केंद्र कल तक संसोधन विधेयक टेबल नही करना चाहता था । उसने संसोधन विधयक संसद में पेश किया । एमाले जो संसोधन विधेयक संसद में पेश नही होने दूंगा का रट लगा रहा था । उसने संसोधन विधेयक पेश होने दिया । राप्रपा नेपाल जो संसोधन विधेयक के पक्ष में था । वह अचानक से बिपक्ष में चला गया । यह घटना अचानक नही हुई ।

यह भी पढें   दक्षिणकाली मार्ग से काठमांडू–हेटौंडा जाने वाले सार्वजनिक वाहनों के रात में संचालन पर रोक

यह घटना भारतीय बिदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आने के बाद हुआ । भारत हमेशा से नेपाल के शक्ति केंद्र के साथ रहा है । आज भी भारत उसी के साथ है । इसके बहुत से कारण है । वर्तमान में भारत के खिलाफ नेपाल के पहाड़ी इलाके में भारत विरोधी लहर चल रही है । यह लहर कोई आज से नही । सदियों से चली आ रही है ।  नेपाल का शासक हमेशा से भारत के करीब रहा है । पर इस बीच नेपाल के शासक कुछ दिनों से चीन के बहुत करीब हो रहे है । मसलन चीन के साथ OBOR साथ जाना । जब कि भारत ने चीन की इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के साथ जाने से इनकार किया । कुछ दिन पहले चीन और नेपाल के बीच तीन सूत्रीय समझौता । भारत सरकार यह सब देख दबाब में था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 नवंबर 2026 रविवार

भारतीय बिदेश मंत्री सुषमा स्वराज नेपाल में आने के बाद संविधान संसोधन का नाटक रचा गया । जिस में राजपा नेपाल को बली के बकरे की तरह प्रयोग किया गया । इस नाटक में नेपाली कांग्रेस को हीरो बनाया गया । एमाले और राजपा मधेश में बिलेन बन गए । सँसफो,मजफो(लो.)और राप्रपा तो मधेश के लिए पहले से ही बिलेन था ।  अाैर अगामी चुनाव में इन दलाें काे इसका फायदा मिलेगा यही उनकी रणनीति है । पर मधेश की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है जाे अपने पराए काे जान नहीं पाए ।

अछुतम कुमार अनन्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com