Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केश काटने वाला कीडा मिला

 

जनकपुरधाम,भदौ ८ गते ।

 

धनुषासहित तराई क्षेत्र में केश काटने  की घटना हाे रही है इसी बीच जनकपुर  में केश काटने वाला कीडा मिला है । जनकपुर उपमहानगरपालिका के रामपुर में मंगलवार एक युवती के केश कटने की घटना के साथ ही स्थानीयवासियाें  ने केश में  लिपटे हुए अवस्था में एक अजीब प्रकार के कीडा काे देखा जिसमें एक अलग प्रकार की गंध अा रही थी जिसे स्थानीयवासी ने एक डब्बे में रखकर जमीन में दबा दिया था । इस बात का पता चलने पर मिट्टी में से उस कीडा काे निकाला गया अाैर यह दावा किया जा रहा है कि इसी के कारण केश कटने की घटना घट रही है । पर कीडा म‌गलवार काे मर चुका है पर उसे देखने वालाें की भीड सारे दिन लगी रही ।
अभी उक्त कीडा  जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा में रहने की जानकारी धनुषा के एसपी लालमणि आचार्य ने दी है ।
धनुषा के एसपी आचार्य के अनुसार   कीडा के बारे में जानकारी मिलने पर उसे जिला प्रहरी कार्यालय में लाया गया अाैर अनुसंधान के लिए कीडा अनुसंधान काे सूचना दी गई है । देखने वालाें का कहना है कि यह कीडा अजीब है अाैर अाज तक कभी नहीं देखा गया है ।  पर केश कटने की घटना इसी से हाे रही है यह कहा नहीं जा सकता है ।
धनुषा में अबतक इटहरवा , विदेह नगरपालिका , नगराईन अाैर रामपुर में केश काटने की घटना हुई है जिससे लाेगाें में डर व्याप्त है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com