Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हाल ही में एक राेती हुई बच्ची का विडियाे वाइरल हुअा था । ये हया है बालीवूड सिंगर ताेशी अाैर शारिब की भाँजी । देखिए सफाई में इन्हाेंने क्या कहा

 
२३ अगस्त
हाल ही में वायरल हुए वीडियो जिसमें एक महिला अपनी बेटी को डांटकर पढ़ाती हुई नजर आई थी के बारे में नया खुलासा हुआ है। दरअसल ये बच्ची बॉलीवुड सिंगर तोशी और शारिब साबरी की भांजी है। इस बच्ची का नाम हया है। इस वीडियो को क्रिकेटर विराट कोहलीने भी शेयर करते हुए माता-पिता को ऐसा बर्ताव न करने की सलाह दी थी। इस पर सिंगर तोशी ने जवाब दिया कि ये हमारी बच्ची है और हमें पता है कि वो कैसी और उसके लिए क्या सही है। 
सिंगर तोशी और शारिब का कहना है कि हमारी भांजी हया के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड हैं। इनमें कहीं वो नमाज पढ़ रही है तो कहीं मामा के साथ खेल रही है। तोशी ने सफाई देते हुए कहा कि बच्चों को नर्सरी से ही होमवर्क मिलना शुरू हो जाता है। हया को जो रोना था वो इसलिए था ताकि उसकी मां उसे पढ़ाए न और खेलने दे। वो अभी 3 साल की है। हर घर में बच्चें होते हैं और उनकी अपनी-अपनी जिद्द होती है। हया भी जिद्दी बच्ची है, लेकिन हमारी लाड़ली है।
बता दें कि पिछले दिनों एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक औरत उस बच्ची को डांट-मारकर पढ़ा रही थी और बच्ची उसे प्यार से पढ़ाने को बोल रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग गुस्से में आ गए थे और यहां तक कि क्रिकेटर विराट कोहली ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए गुस्सा जताया था। विराट के अलावा किक्रेटर शिखर धवन और युवराज सिंह ने भी वीडियो पर नाराजगी जताई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *