Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रुक रहा अपराध, पटना सिटी में मिठाई दुकानदार को मारी गोली

 

पटना {मधुरेश प्रियदर्शी}–अपराधियो के बढ़ते दबदबे की धमक अब बिहार की राजधानी पटना की सड़कों से गलियों तक पहुंचने लगी है। अपराधी खुलेआम अब सडकों और गलियों में गोलियां बरसा रहे हैं।। जबकि पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है। कुछ ऐसा ही नजारा पटना सिटी के अगमकुआं के शीतला माता मंदिर के पास स्थित शीतला स्वीट हाउस के मालिक कृष्णा प्रसाद उर्फ पहलवान पर अपराधियों ने गोली मार कर फरार हो गए ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत यात्रा की तैयारी शुरू, बड़े परियोजनाओं और पुराने विवादों पर रहेगी नजर

गोली लगने के बाद कृष्णा प्रसाद वही पर गिर गए और आनन फानन में उन्हें लोगो ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। पूरी घटना के बारे में बताया जा रहा है की पटना सिटी के अगमकुआं इलाके के मिठाई दुकानदार कृष्णा प्रसाद अपनी दुकान में ही बैठे हुए थे। तभी उस समय दुकान के बाहर बाइक पर सवार कुछ लड़कों ने उन्हें आवाज दी।।

यह भी पढें   बिम्सटेक की बैठक से पहले गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने उद्योगपतियों और कारोबारियों से की चर्चा

जब आवाज सुनकर वह बाहर निकले तब उसी वक्त बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से आसपास के पूरे इलाके में सनसनी फैल गई औऱ अपराधी बंदूक लहराते हुए निकल गए। इलाके में कई जगह सीसीटीवी लगे हुए है। फिलहाल पुलिस अपराधियो की पहचान के लिए इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही हैं। घटना का कारण रंगदारी का विरोध बताया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com