Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी ने किया बिहार के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे, 500 करोड़ की सहायता राशि का किया ऐलान

 
फोटो~ बिहार दौरे पर आए पीएम मोदी का पटना हवाई अड्डा पर स्वागत करते सीएम एवं डिप्टी सीएम।

पटना {मधुरेश प्रियदर्शी}–बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सूबे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण करने के बाद राज्य को 500 करोड़ रुपए की सहायता तत्काल देने की घोषणा पीएम ने की।
प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपए एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए की सहायता देने का भी ऐलान किया गया।
श्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ से हुए नुकसान, राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों के साथ बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेने के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि क्षति के पूरे आकलन के बाद यह राशि और बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढें   २३ और २४ भाद्र के निष्पक्ष जाँच से ही पीडि़तों को वास्तविक न्याय मिलेगा – शंकर पोखरेल

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप बाढ़ से विस्थापितों के पुनर्वास की तत्काल व्यवस्था करें। पीएम ने यह भी कहा कि अधिकारियों को निर्देश दें ताकि एक हफ्ते के अंदर अधिकारी पीड़ित परिवारों की सूची ईमानदारी से बनाएं। साथ ही जो संचार सेवाएं, सड़क, पुल-पुलिया टूटी है उसे तत्काल दुरुस्त करवाएं। इसके लिए केंद्र सरकार बिहार के साथ है और जो भी मदद की जरूरत होगी वह भेजी जाएगी।

यह भी पढें   नेपाल में फोन टैपिंग और ‘इंटेलीजेंस विधेयक’ पर बहस, गोपनीयता के अधिकार पर उठे सवाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com